इस विशेष बातचीत में शंकराचार्य ने गौ-रक्षा अभियान और इस मुद्दे को लेकर अपने अनुभवों पर विस्तार से चर्चा की है। बातचीत में 1966 के गौ-रक्षा आंदोलन की स्मृतियों से लेकर वर्तमान गौ-रक्षा अभियान तक की यात्रा, अपने गुरु के विचार, गौ माता को “राजमाता” घोषित करने की मांग, विभिन्न राज्यों में यात्रा के अनुभव और उत्तर प्रदेश में हुई घटनाओं पर चर्चा की गई है। सबसे प्रमुख बात यही उभर के आयी कि मुस्लिम और ईसाई समुदाय भी गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के पक्ष में तैयार है लेकिन भाजपा और RSS सन 1966 के दशक से लेकर आज तक गौ रक्षा अभियानों को बहुत सुनियोजित ढंग से sabotage करते आये हैं. शंकराचार्य ने अपनी यात्राओं के दौरान आम लोगों से हुए संवाद, महाराष्ट्र में गौ माता को “राजमाता” घोषित किए जाने, उत्तर-पूर्व के कुछ राज्यों में प्रवेश और ध्वज स्थापना से जुड़ी घटनाओं तथा उत्तर प्रदेश यात्रा के दौरान आयोजकों और समर्थकों के सामने आई प्रशासनिक रुकावटों के बारे में अपने अनुभव साझा किए। बातचीत में मुस्लिम समुदाय के अनेक नेताओं और लोगों द्वारा गौ-रक्षा अभियान के समर्थन का भिन्नीतिहास साझा किया है। साथ ही सरकारों से गौ-हत्या बंदी, गौचर भूमि, शहरी क्षेत्रों में गाय पालन और गाय को “माता” के रूप में मान्यता देने से जुड़े प्रश्न उठाए गए हैं। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel को Subscribe करें। #GauRaksha #GauMata #Shankaracharya #GaurakshaAndolan #SanatanDharma #GauMataRajmata #India #UttarPradesh #GauSeva
1966 के गौरक्षा आन्दोलन से लेकर आज के गविष्टि आन्दोलन में संघियों के sabotage और प्रहारों की गाथा

